गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बरेली : कांवड़ियों पर पथराव, इंस्पेक्टर घायल

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली के हाफिजगंज में कांवड़ियों को टक्कर मारकर भाग रहे बाइक सवार कुछ युवकों को पकड़ने के दौरान बवाल हो गया। बाइक के पीछे दौड़ रहे कांवड़ियों पर दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने बताया कि कल देर शाम हुयी घटना में हाफिजगंज पुलिस थाने के निरीक्षक अजीत प्रताप सिंह और दरोगा हितेश तोमर समेत दो कांवड़िये घायल हो गए। पुलिस ने गांव प्रेमपुर-मुरारपुर के सत्येंद्र कुमार की तहरीर पर गांव हरहरपुर मटकली के प्रधान के पति इकरार अहमद समेत 13 लोगों पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम यह विवाद शुरू हुआ था। तीन घण्टे तक बवाल चला। करीब रात दस बजे जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समझाने पर दोनों पक्ष शांत हुए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि देर शाम गांव बकैनिया, हरहरपुर, मटकली, सहित आसपास के अन्य गांवों के लगभग एक हजार से ज्यादा कांवड़ियों का जत्था हरहरपुर जाने वाले मार्ग से गुजर रहा था। तभी दूसरे समुदाय के दो युवकों की बाइक कांवड़ियों से टकरा गई, इसमें गांव प्रेमपुर के कांवड़िया बुद्धसेन गंगवार और योगेंद्र गंगवार घायल हो गए। कांवड़ियों ने भाग रहे बाइक सवारों को पकड़ने का प्रयास किया तो दूसरे समुदाय के लोगों ने छत से पथराव शुरू कर दिया। कांवड़ियों ने टक्कर मारने वालों की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए हाफिजगंज से हरहरपुर मटकली जाने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया। रात आठ बजे तक जाम नहीं खुला तो जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज मौके पर पहुंचे। विधायक डॉ. एमपी आर्य आदि ने कांवड़ियों को समझाया रात करीब 10 बजे आरोपितों पर मुकदमा लिखने के आश्वासन के बाद वे शिवालय रवाना हुए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज ने बताया कि कांवड़ियों के जत्थे में शामिल प्रेमपुर के युवक ने तहरीर दी है। उसकी तहरीर पर थाना हाफिजगंज में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने अपनी ओर से भी एक मुकदमा लिखा है। जिसमें बीच बचाव के दौरान पुलिसकर्मियों के चोट ल होने की शिकायत दर्ज की गयी है। उन्होंने कहा कि पुलिस वारदात की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *