गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बरेली : छात्र की गोली मारकर हत्या

बरेली : उत्तर प्रदेश में बरेली के भमौरा थाना क्षेत्र में रविवार को बाइक से जा रहे हाईस्कूल के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। सीओ आंवला राजकुमार मिश्र ने बताया कि थाना भमोरा के गिलौरा निवासी सूर्यांश पुत्र ओमवीर सिंह उर्फ टिटू (16) रामपाल कटोरी देवी इंटर कॉलेज का छात्र था। रविवार दोपहर ढाई बजे अपने बड़े भाई दिव्यांश उर्फ नितिन के साथ बाइक में पेट्रोल डलवाने बल्लिया के पेट्रोल पंप पर गया था। यहां से वह वापस जा रहे थे। बाइक सूर्यांश चला रहा था। कुछ दूरी पर साइकिल सवार दो लड़के मिले जिसमें से एक ने सूर्यांश को सामने से गोली मार दी।
उन्होंने बताया कि घटना का कारण प्रथम दृष्टिया आपसी रंजिश बताई जा रही है लेकिन अभी पुलिस जांच कर रही है। तभी हत्या का कारण स्पष्ट बताया जा सकेगा। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी मौके से फरार हो गए। बड़े भाई नितिन ने वारदात की जानकारी परिजनों को दी। कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने वाहन से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *