गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बड़ौदा ने पुड्डुचेरी को 98 रन से हराया

बडोदरा : भार्गव भट्ट और महेश पीठिया की शानदार स्पिन गेंदबाजी की बदौलत बड़ौदा ने रविवार को रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी के मुकाबले में पुडुचेरी को 98 रन से हरा दिया। भार्गव ने आज यहां शानदार गेंदबाजी का मुजाहिरा करते हुए 218 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुड्डुेचेरी की पूरी टीम 35.1 ओवर में 119 रन पर समेटकर अपनी टीम को जीत दिला दी। भार्गव ने 46 रन देकर छह विकेट लिए वहीं महेश पीठिया ने चार बल्लेबाजों को आउट किया। भार्गव ने पहली पारी में पुड्डुचेरी के पांच विकेट लिये थे।
बड़ौदा ने पहली पारी में सलामी बल्लेबाज ज्योतस्निल सिंह 51 रन और किनित पटेल 44 रनों की पारी की बदौलत 218 रन थे। इसके बाद उसके गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पुड्डुचेरी को पहली पारी में 155 रन पर समेट दिया था। बड़ौदा की दूसरी पारी में 154 रन पर सिमट गई थी। पुड्डुचेरी को जीत के लिए 218 रन बनाने थे, लेकिन उसकी पूरी टीम 35.1 ओवर में 119 रन पर ढ़ेर हो गई और बड़ौदा ने पुड्डुचेरी को 98 रनों से हरा कर मुकाबला जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *