गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बसंत पंचमी गंगा घाट पर जुटी आस्था की भीड़

लगाई पुण्य की डुबकी

भदोही : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के प्रमुख गंगा घाटों पर बुधवार स्नान पर्व बसंत पंचमी के दिन हजारों लोगों ने डुबकी लगाई। स्नान दान के पर्व पर शुभ मुहूर्त में गंगा में डूबकी लगाने के लिए अधिकाशंतः लोग प्रयागराज पहुचकर संगम में स्नान कर पूण्य अर्जित किया। वही जनपद,नगर व आसपास गांव के लोगों ने रामपुर, गुलौरी,चतुर्मुखी, बिहरोजपुर, बेरासपुर, जहांगीरा बाद,भवानीपुर,बरजी, डेरवा आदि प्रमुख घाटों पर स्नान ध्यान व दान देकर पूण्य अर्जित किया।
स्नान के लिए प्रातःकाल से ही लोग गंगा घाट पहुचने लगे थे। समय के साथ घाटो पर भीड़ बढ़ती गई। गंगा घाट पर पहुंच रहे लोगों ने पूण्य की डूबकी लगाकर दर्शन पूजन किया। सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित गंगा घाटों पर पुलिस बल की भारी तैनाती देखी गई। स्नान के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह गोताखोर व मछुआरों को सतर्क रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *