गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस्ती : युवक का शव बरामद

बस्ती : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले मे कोतवाली थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के समीप एक युवक का शव शनिवार को संदिग्ध अवस्था में पाया गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के धर्मपुर ग्राम निवासी सुधीर कुमार (25) का शव एक शराब की दुकान के पास से पाया गया है। परिवार के सदस्यों ने पोस्ट मार्टम कराने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा है जिसके सम्बंध मे शव को कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम कराने के लिए भेज दिया गया है।
मृतक व्यक्ति शराब पीने का आदी था सुबह ही शराब पीने के लिए घर से निकला था, पुलिस जांच कर रही है अभी तक परिवार के सदस्यों द्वारा हत्या के सम्बंध मे कोई तहरीर नही दी गयी है। परिवार के सदस्यों ने हत्या का आशंका जाहिर की है लेकिन पोस्ट मार्टम रिर्पोट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि घटना स्थल पर पूरी तरह से शांति व्यवस्था कायम है पुलिस द्वारा निगरानी की जा रही है। इस घटना के सम्बंध मे कई लोगो से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *