गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस्ती: युवक की गला रेतकर हत्या

बस्ती : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मुंडेरवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को एक युवक की अज्ञात द्वारा गला रेत कर हत्या कर दी गयी है। शनिवार को पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया है कि मुंडेरवा थाना क्षेत्र के रामपुर रेवटी गांव निवासी हरिकांत (35) को शुक्रवार की देर रात अज्ञात द्वारा गला रेत कर खेत में फेंक दिया गया था किसी तरह घायल अवस्था में हरिकांत अपने घर पहुंचा, आनन फानन में परिजनों द्वारा इलाज के लिए चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता भास्कर की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा टीम गठित की गई है। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स लगाई गई है।
पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि मृतक द्वारा कॉस्मेटिक की दुकान चलाया जा रहा था इतनी देर रात को खेत में जाने की, कोई तो वजह रही होगी खेत में मोबाइल टूटा हुआ पाया गया है जिसको कब्जे में ले लिया गया है। कुछ लोगों द्वारा अवैध संबंध की बात कही जा रही है जिसकी जांच पड़ताल कराई जा रही है शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *