गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अदालत में पेश नहीं होंगे भठिंडा के वकील

भठिंडा : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) केे वकील गुरप्रीत सिंह सिद्धू के घर 18 अक्तूबर कोे की गई छापेेमारी‘ के खिलाफ भठिंडा जिला बार एसोसिएशन नेे आज अदालतों में पेश न होने और प्रतिदिन दो घंटे के धरने-प्रदर्शन की घोषणा की।एसोसिएशन की एक बैठक आज बीरेंदर कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें छापेमारी की निंदा की गई और मांग की गई कि जांच एजेंसी अपना रुख स्पष्ट करे और जब्त मोबाइल फोन बिना किसी शर्त और देरी के वापस किया जाए।

एसोसिऐशन की तरफ से जारी बयान के अनुसार बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया है, जब तक मांगें नहीं मानी जाएंगी, भठिंडा के वकील अदालतों में पेश नहीं होंगे और एनआईए एजेंसी के खिलाफ रोज पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा प्रदेश स्तरीय ‘नो वर्क डे‘ मनाने के संबंध में कॉल देने हेतु बुधवार को निर्णय किया जाएगा।
अठारह अक्टूबर को एनआईए ने पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कथित आतंकवादी-गिरोहबाज-नशा तस्कर गठजोड़ के खिलाफ जांच के तहत 50 ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी में श्री सिद्धू समेत कुछ वकीलों के घर-सह-कार्यालय भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *