फगवाड़ा : पंजाब के फगवाड़ा में कल रात बस स्टैंड पर खड़ी तीन निजी बसों से चोेरों ने बैटरियां चुरा लीं। कलगीधर बस कंपनी के मालिक हरिवंदर सिंह और अमर दोआबा कंपनी के मालिक परमजीत सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह उनकी क्रमश: दो और एक बस सेे बैैटरियां गायब पायी गई। इससे उन्हें करीब 60 हजार रुपयेे का नुकसान हुआ। बस मालिकों ने बताया कि पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पुलिस एक घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि वह पार्किंग फीस भी भरते हैं लेकिन बस स्थानक पर प्रबंधन की तरफ से कोई सुरक्षाकर्मी नहीं है। उन्होंने मांग की कि बस स्थानक में पार्क बसों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
