गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बीडीए का लिपिक चालीस हजार रुपयों की रिश्वत लेते पकड़ाया

भोपाल : लोकायुक्त पुलिस भोपाल की टीम ने आज यहां भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) के एक लिपिक तारकचंद दास को लीज नवीनीकरण के मामले में चालीस हजार रुपयों की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक मनु व्यास ने बताया कि बीडीए कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-एक लिपिक तारकचंद दास को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी यहां पिपलानी क्षेत्र निवासी एक किसान से उसके मकान की लीज के नवीनीकरण के मामले में तीन लाख 35 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा था। इसके चलते किसान को पिछले छह माह से परेशान किया जा रहा था। परेशान होकर किसान ने लोकायुक्त पुलिस की शरण ली।
लोकायुक्त पुलिस के दल ने लिपिक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। उसकी संपत्ति संबंधी जानकारी भी जुटायी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *