गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बीडीएस छात्रा ने की खुदकुशी

खम्मम : तेलंगाना के खम्मम में बीडीएस की एक छात्रा (22) ने छात्रावास के कमरे में कथित रूप से खुदकुशी कर ली है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्रा एक निजी कॉलेज में अपने बीडीएस पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में थी और बीडीएस कॉलेज के सामने स्थित एक छात्रावास में रहती थी। रविवार को करीब पांच बजे उसने किसी कारणवश अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर और खुद को आग लगा ली।

अन्य रूममेट्स ने तुरंत पुलिस को इस घटना के बारे में सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही छात्रा 80 प्रतिशत तक जल चुकी थी। उसकी पहचान वारंगल में पोचम्मा मैदान के निवासी मनसा समुद्रला के रूप में हुई है। उसके शव को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इस घटना से संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *