गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कंप्यूटर-लेपटॉप खरीदने और बेचने वालों से हो जाएं सावधान

  • कंप्यूटर पार्ट्स रिपेयरिंग दुकानदार ग्राहकों को लगा रहे चूना
  • विंडों, डेटा रिकवर, हार्डवेयर एंड साॅफ्टवेयर इंस्टाल करवाने वाले ग्राहकों की काट रहे जेब
  • पायरेटेड काॅपी वर्जन विंडोज़ एवं सॉफ़्टवेयर स्थापित करके उपभोक्ताओं के सिस्टम में भरे रहे वायरस
  • एडवांस टेक्नोलॉजी के मदर बोर्ड, ग्राफिक्स कार्ड, एसएसडी कार्ड कंपनी के बताकर, डाल रहे पुराने डुप्लीकेट चाइनीज़ पूर्जे
  • कंप्यूटर दुकानदारों से ठगे हुए ग्राहकों ने बताई सच्चाई
  • न्यू आई 5/7 जनरेशन प्रोसेसर असेंबल करने वाले कंप्यूटर के अनट्रेंड इंजीनियरों को किया बेनकाब
  • अनजान ग्राहकों से कम किमत वाले सामान के बदले वसूल रहे महंगे दाम
  • कंप्यूटर दुकानदार, ग्राहकों की गाढ़ी कमाई से कर रहे काली कमाई

संवाददाता | गौरवशाली भारत

नाँगल चौधरी। नगर के भीतर कुछ चुनिंदा दुकानदार कंप्यूटर एंड लेपटॉप खरीदने और बेचने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही रिपेयरिंग का जिम्मा भी ले रहे हैं। जिसमें डुप्लीकेट पुराने ओर चाइनीज़ पुर्जे डालने का मामला प्रकाश में आया है। राजस्थान जिला (जयपुर-कोटपुतली) स्थित ग्राम चूरी के रहने वाले कृष्ण और रवि कुमार फोटोग्राफर ने बताया कि, उनका सिस्टम (कम्यूटर) में कोई मामूली फाॅल्ट आ गया।

इसे लेकर उन्होंने नाँगल चौधरी में कुछ कंप्यूटर दुकानदारों को दिखाया। लेकिन, उनको सही जानकारी नहीं देकर मोटा खर्चा बताया और कहा कि, नया सिस्टम लेने में फायदा है। जब उन्होंने शहर के काॅमप्लैक्स में स्थित यश कंप्यूटर को अपनी सिस्टम की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने सही जानकारी देते हुए कम किमत में ठीक किया। उनकी सेवाओं और संतोष जनक कार्य को लेकर उन्होंने अन्य कंप्यूटर दुकानदारों की आलोचना की। रवि कुमार ने कहा शहर में अनेक ऐसे लंबू-टंबू कंप्यूटर इंजीनियर हैं जिन्हें बारिकी ज्ञान नहीं है। ग्राहकों को जेब काट रहे हैं।

इस दौरान प्रतिक्रिया देते हुए ग्राम थनवाश के प्रदीप कुमार, तोताहेड़ी से कुलदीप, आँतरी से विनोद प्रिंटर संबधित शिकायत को लेकर यश कंप्यूटर की सेवाओं पर संतुष्टि जाहिर की। साथ ही ग्राम जैनपुर निवासी रतन, निशांत, नाँगल कालिया निवासी योगेश कुमार एवं अन्य ग्राहकों ने यश कंप्यूटर के संतोष जनक कार्य की सराहना करते हुए अन्य कंप्युटर दुरुस्त करने वालों की आलोचना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *