गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विवाद में लाठियों से पीट पीटकर हत्या

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की उसके भतीजे ने अपने माता पिता के साथ मिलकर लाठियों से पीट पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि 17 मई को उमेद रावत एवं परिवार के अन्य सदस्य अपने घर के आंगन में दाल साफ कर रहे थे। तभी उसके बड़े भाई त्रिलोक रावत की भैंस उनके घर में घुस आई और दाल खराब करने लगी, जिसे भगा दिया। इसके बाद त्रिलोक रावत उनका पुत्र सत्येंद्र रावत, गुड्डी बाई, कामिनी रावत एवं हाकिम रावत ने उनके घर में घुसकर लाठियों से हमला कर दिया जिसमें सभी को चोटे आई एवं उमेद गंभीर घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए ग्वालियर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने ग्वालियर जाकर कार्रवाई शुरू की तथा सत्येंद्र एवं गुड्डी बाई को गिरफ्तार कर लिया है। शेष तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *