गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नवहिंद किंडरगार्टन के वार्षिक उत्सव पर अनेकता में एकता का सुंदर प्रस्तुतिकरण

नई दिल्ली : नवहिंद किंडरगार्टन वार्षिकोत्सव मे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। देश की अनेकता मे एकता के थीम को विभिन्न प्रदेशों की वेषभूषा पहने बच्चों ने उन्हीं प्रदेशो की भाषाओं के गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए।
इंचार्ज श्रीमती सरोज ने सभी उपस्थित मेहमानों और अभिभावकों का स्वागत किया तथा वर्ष भर में बच्चों की नींव को समृद्ध बनाने के लिए किए गए प्रयासों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मीरा शर्मा ने किंडरगार्टन का वास्तविक अर्थ बताते हुए कहा कि यह एक ऐसा स्कूल होता हैं जहां बच्चों को खेलों और मनोरंजन के तरीकों द्वारा शिक्षण दिया जाता है जिससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास हो सके।
विशिष्ट अतिथि मनीष जैन ने बताया कि यदि बच्चों को आरम्भ से ही ठीक प्लेटफार्म और प्रशिक्षण मिले तो उसके जीवन में सफलता की सम्भावना बहुत अधिक बढ जाती है। बच्चों के आज के बहुआयामी कार्यक्रम देखकर निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि नवहिंद किंडरगार्टन के ये बच्चे जीवन मे सफलता की उच्चाइयों को प्राप्त करेंगे।
नवहिंद एजुकेशनल सोसायटी के प्रधान कीर्ति शर्मा ने बच्चों को और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की घोषणा की। बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनकी नवहिंद किंडरगार्टन से आरम्भ हुई यात्रा नव हिंद सीनियर स्कूल से होते हुए उन्हें भविष्य निर्माण में संबल प्रदान करेगी। अभिभावकों को आश्वस्त किया कि नवहिंद एजुकेशन सोसायटी प्रत्येक छात्रा के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्प है। स्कूल की मैनेजर मीना गोयल ने सभी अतिथियों व अभिभावकों को धन्यवाद प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *