गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बेटी बचाओ नारा नहीं, जनता के लिए चेतावनी है

सिरसा : हरियाणा के सिरसा में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसदर डॉ. सुशील गुप्ता ने रविवार को कहा ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का नारा अब नारा नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं की करतूतों से जनता के लिए चेतावनी बन गई है।
डॉ. गुप्ता ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का नारा अब नारा नहीं, बल्कि भाजपा नेताओं की करतूतों से जनता के लिए चेतावनी बन गई है। भाजपा सरकार के कई मंत्री, सांसद और विधायक दुष्कर्म के मामलों में लिप्त हैं और दुर्भाग्य की बात यह है कि भाजपा सरकार में ऐसे नेता 26 जनवरी को ध्वजारोहण करेंगे।
उन्हाेंने कहा कि हरियाणा में भी जूनियर कोच से छेड़छाड़ के आरोपी का सामना कर रहे मंत्री संदीप सिंह को 26 जनवरी को मुख्यातिथि बनाया गया है। आप इसका पुरजोर विरोध करेगी। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर को अपने मंत्री संदीप सिंह को बचाने को बर्खास्त करना चाहिए था, लेकिन सरकार उनको सम्मान दे रही है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश की पहलवान बेटियां जंतर-मंतर पर न्याय की लड़ाई लड़ रही हैं। केंद्रीय खेल मंत्री कहते हैं कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह चार सप्ताह के लिए सभी कार्यकलापों से दूर करेंगे, वहीं कुश्ती संघ अध्यक्ष बोल रहे हैं कि जल्द ही एजीएम का आयोजन किया जायेगा।
डॉ गुप्ता ने कहा कि भाजपा के राज में बेटियों की सुरक्षा और न्याय की बात करना बेमानी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन के खिलाफ भी 2018 में एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मामले में उच्चतम न्यायालय के आदेश के बावजूद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। ऐसी सरकार को जनता सबक सिखाने का काम करेगी। पूरे देश के कोने-कोने में महिलाओं को भाजपा के मंत्री, सांसद और विधायकों से खतरा है। आप ये मांग करती है कि सभी आरोपियों को पद से बर्खास्त कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे।
वहीं राज्यसभा सांसद ने कहा कि आम आदमी पार्टी व्यवस्था परिवर्तन का काम करेगी। प्रदेश में अपराध और युवाओं में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। नगर परिषद के चुनावों में आप मजबूती से लड़ेगी और जीतेगी। वर्ष 2024 में प्रदेश में आम आदमी पार्टी व्यवस्था परिवर्तन का काम करेगी।
इस अवसर पर जोन प्रभारी लक्ष्य गर्ग, सह प्रभारी कुलदीप गदराना, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र एडवोकेट, जिला संगठन सचिव हैप्पी रानियां, विधानसभा अध्यक्ष हंसराज, केसी कंबोज, श्याम मेहता, सुरेंद्र खट्टर, पूनम गोदारा, सुजल अनेजा, दुरजीत सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *