गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बेहतर है, मान अधिकार दिल्ली को ही सौंप दे

चंडीगढ़ : कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खेहरा ने रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) में ‘बाहरी‘ लोगों की नियुक्तियों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को सलाह दी है कि बेहतर होगा कि वह औैपचारिक रूप से अधिकार दिल्ली को ही सौंप दें। रेरा अध्यक्ष के रूप में सत्य गोपाल और सदस्य के रूप में राकेश गोयल की नियुक्तियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री खेहरा ने आज यहां जारी बयान में कहा कि पदों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के चहेतों की भर्तियों को देखते हुए लगता है कि श्री मान को सारे अधिकार दिल्ली को ही सौंप देने चाहिए।
उन्होंने श्री मान पर पंजाब और प्रदेशवासियों के हितों से समझौते का आरोप लगाया औैर कहा कि श्री मान पूर्व मुख्यमंत्रियों प्रकाश सिंह बादल व कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी खराब साबित हुए हैं जिन पर कि वह ‘फ्रेंडली मैच‘ खेलने का आरोप लगाते थे। श्री खेहरा ने कहा कि कम से कम उन लोगों ने पंजाब पर शासन के लिए गैैर पंजाबियों को आयातित नहीं किया था। भोलथ से विधायक ने कहा कि राज्यसभा में भेजे जाने की बात हो या रेरा नियुक्तियां प्रदेशवासियों के विवेक को हिलाने के लिए काफी हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि नौ महीनेे हुए हैं सत्ता में आये हुए लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार सभी महत्वपूर्ण पदों सेे पंजाबियों को हटा रही है और श्री मान दिल्ली में अपनी पार्टी के नेताओं के आज्ञाकारी बने हुए हैं, जिसका भविष्य में प्रदेशवासियों को कितना नुकसान होगा, उन्हें अंदाजा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *