जगदलपुर : छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे भद्राचनम मार्ग को नक्सलियों की गतिविधियों के चलते इस मार्ग को बंद कर दिया है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि केंद्रीय कमेटी का सदस्य संजय दीपक राव को हैदराबाद में तेलंगाना पुलिस ने दो दिन पहले गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद माओवादी संगठन द्वारा किसी तरह का विरोध प्रदर्शन न कर सके इसलिए यह कदम उठाया गया है। पुलिस ने बताया कि कल रात 10 बजे के बाद के बाद चिंतुर से भद्राचलम तक उक्त मार्ग पर आगामी 10 दिनों तक परिचालन बंद कर दिया गया है।
एक करोड़ के इनामी नक्सली की गिरफ्तारी के बाद माओवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे भद्राचलम तक का इलाका माओवाद प्रभावित माना जाता है और माओवादी आसानी से उक्त मार्ग पर अपनी गतिविधियां संचालित करते हैं। यह राज मार्ग दक्षिण भारत के कई राज्यों को मध्य भारत से जोड़ने बाला सीधा और सबसे छोटा राज मार्ग है। इस मार्ग पर छत्तीसगढ़ से तेलंगाना व आंध्र प्रदेश के लिए 45-50 यात्री बसें भी चलती है जिसके कारण रात्रि कालीन यात्री बसें रद्द कर दी गई है।
