बांसवाड़ा : भजन लाल शर्मा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम-जनमन के लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम में वर्चुअली भाग लिया। शर्मा बांसवाड़ा की पंचायत समिति तलवाड़ा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद कनकमल कटारा, गढ़ी विधायक कैलाश मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजद थे।
इस कार्यक्रम में श्री मोदी ने प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के एक लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की और उन्होंने इस योजना के लाभार्थियों से संवाद किया। उल्लेखनीय है कि पीएम-जनमन का शुभारंभ गत 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर हुआ था।
भजनलाल मोदी के विभिन्न राज्यों के लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम से जुड़े
