गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भजनलाल ने त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

बांसवाड़ा : भजनलाल शर्मा ने सोमवार को बांसवाड़ा के उमराई स्थित त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की। इस दौरान श्री शर्मा ने मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों से मुलाकात कर परिसर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सदस्यों ने मुख्यमंत्री का पगड़ी, शॉल और माला से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा, सांसद कनकमल कटारा, विधायक कैलाश चन्द्र मीणा, देवेन्द्र कटारा, संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन, पुलिस महानिरीक्षक एस. परिमला, जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव तथा पुलिस अधीक्षक अभिजीत सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *