गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भजनलाल शर्मा ने ‘शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ

जयपुर : भजन लाल शर्मा ने शनिवार को जवाहर कला केन्द्र में जयपुर नगर निगम ग्रेटर द्वारा दो से चार मार्च तक आयोजित ’शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री शर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने ‘एक खत मोदी जी के नाम’ स्टॉल पर जाकर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संदेश लिखा तथा सेल्फी पॉइन्ट पर सेल्फी भी ली। श्री शर्मा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजनकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि ’सशक्त महिला से समृद्ध समाज की ओर एक पहल’ थीम पर आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न प्रदर्शनियां, टॉक शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह एवं फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान नगर निगम जयपुर ग्रेटर की महापौर सौम्या गुर्जर, जयपुर ग्रेटर निगम की आयुक्त रूक्मणि रियार, पार्षद एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *