गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भजनलाल धुलंडी पर जनता संग खेलेंगे होली

जयपुर : भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी (24 एवं 25 मार्च) के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी और वह धुलंडी पर जनता के संग होली खेलेंगे। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि उमंग, उत्साह एवं रंगों का यह त्यौहार आपसी भाईचारे, प्रेम, सुख एवं समृद्धि का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे सामाजिक बुराइयों एवं भेदभाव को मिटाने तथा समरसता बनाए रखने का संकल्प लें।

शर्मा ने सभी लोगों से होली खेलने के दौरान प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने और पानी का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करने का आग्रह भी किया। श्री शर्मा 25 मार्च को धुलंडी के दिन ओटीएस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर होली का त्यौहार मनाएंगे। इस दौरान वह सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक जनता के साथ भी होली खेलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *