गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जगन्नाथपुरी के लिए चलेगी भारत गौरव ट्रेन

नई दिल्ली : भारतीय रेलवे पर्यटन एवं खानपान निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) देखो अपना देश योजना के लिए ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर की यात्रा के लिए भारत गौरव ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। आईआरसीटीसी ने आज यहां बताया कि वातानुकूलित थ्री टियर कोच वाली भारत गौरव ट्रेन आठ नवंबर को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और 15 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे लौटेगी। किराये में यात्रा के दौरान खानपान (शाकाहारी), होटल, स्थानीय परिवहन साधनों आदि का पूरा खर्च शामिल होगा। प्रति व्यक्ति किराया 28 हजार 650 रुपए से शुरू होगा। यात्रियों के लिए आसान मासिक किश्तों में भी खर्च देने की योजना है।
कंपनी के मुताबिक इस यात्रा में वाराणसी में काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग एवं कॉरीडोर, गंगा आरती, झारखंड में बाबा वैद्यनाथ धाम, पुरी में जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क सूर्य मंदिर, भुवनेश्वर में लिंगराज मंदिर, परशुरामेश्वर मंदिर, उदयगिरी गुफाएं और बिहार में गया में विष्णुपद मंदिर के दर्शन कराये जाएंगे।

अधिक जानकारी आईआरसीटीसी की वेबसाइट में दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *