गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अजमेर में भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ 15 दिसम्बर से

अजमेर : राजस्थान के अजमेर जिले में आगामी 15 दिसम्बर से ..भारत संकल्प यात्रा.. का शुभारंभ होगा। अजमेर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ललित गोयल ने बताया कि 26 जनवरी 2024 तक आयोजित होने वाली भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य केन्द्र सरकार की 17 से ज्यादा फ्लैगशिप योजनाओं का शहरी क्षेत्रों के साथ साथ, गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक प्रचार कर आमजन को जागृत करना है। ताकि वंचित व्यक्ति या परिवार उसका लाभ ले सके।
उन्होंने बताया कि जो लोग योजना के लाभ से दूर हैं उन्हें योजना का लाभ दिलाने का काम करना है। इसी मकसद से ..पहुंच से छूटे.. टैग लाइन को आधार बनाकर आयोजन को सफल बनाने का काम किया जा रहा है। यात्रा शहरी क्षेत्रों की कच्ची बस्तियों, सघन आबादी क्षेत्रों के अलावा जिले की सभी ग्राम पंचायतों, स्थानीय निकाय, जहां दस हजार से अधिक की आबादी है, यात्रा पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *