गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भारती एयरटेल का मुनाफा 91 प्रतिशत बढ़ा

नई दिल्ली : दूरसंचार सेवायें देने वाली प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल ने चालू वित्त वर्ष में 31 दिसंबर 2022 को समाप्त तीसरी तिमाही में 1588 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 830 करोड़ रुपये की तुलना में 91 प्रतिशत अधिक है।
कंपनी ने आज निदेशक मंडल की बैठक के बाद जारी वित्तीय लेखा जोखा में कहा कि इस तिमाही में उसका राजस्व 35804 करोड़ रुपये रहा है जो दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही के 29867 करोड़ रुपये की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है।
उसने कहा कि दिसंबर में समाप्त तिमाही में प्रति मोबाइल ग्राहक औसत राजस्व 193 रुपये रहा है जबकि दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही में यह 163 रुपये रहा था। दिसंबर में समाप्त तिमाही में कंपनी के भारत में ग्राहकों की संख्या 36.9 करोड़ रही है जबकि वैश्विक स्तर पर कुल ग्राहकों की संख्या 51.1 करोड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *