गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बीएचईएल ने केंद्र सरकार को 55 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश किया भुगतान

हरिद्वार : भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने केंद्र सरकार को वर्ष 2023-24 के लिए 55 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश दिया है। इस संबंध में, केंद्र सरकार द्वारा धारित इक्विटी (63.17 प्रतिशत) पर अंतिम लाभांश के लिए एक चेक, केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी को बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के. सदाशिव मूर्ति ने एचआई सचिव कामरान रिज़वी (एचआई) की उपस्थिति में प्रदान किया।
इस अवसर पर बीएचईएल के निदेशक और भारी उद्योग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कंपनी के शेयरधारकों को दिया गया कुल लाभांश 87 करोड़ रुपये से अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *