भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा शहर के समीप बड़ी हरणी की पहाड़ी पर चामुंडा माता मंदिर के पीछे तलहटी में एक दिन पहले मिली अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने बताया कि मृतक बीलियाखुर्द का निवासी श्यामसुंदर तिवाड़ी है, जो बागेश्वर धाम जाने की कहकर घर से निकला था। छोटे भाई ने अपने भाई की हत्या की आशंका जताते हुये कोतवाली पुलिस से जांच की मांग की है। ऐसे में पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है, ताकि मौत के कारणों का पता चल सके। पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह चामुंडा माता मंदिर के पीछे तलहटी में कच्ची सीढिय़ों के पास अज्ञात युवक का शव बरामद किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
