भीलवाड़ा : लघु उद्योग भारती के 15, 16 और 17 सितंबर को लगाए जाने वाले इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर का भूमि पूजन कार्यक्रम हरी सेवा धाम के महामंडलेश्वर हंसराम के कर कमलो से संपन्न हुआ। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष महेश हुरकट ने कहा कि इंडिया इंडस्ट्रियल फैयर से उद्योग जगत को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी, फेयर के कनवीनर गिरीश अग्रवाल ने बताया कि भूमि पूजन में जिला उद्योग केंद्र के राहुल देव सिंह भीलवाड़ा के प्रसिद्ध उद्योगपति आर सी एम समूह के चेयरमैन तिलोक चंद छाबडा, मनोमय टैक्स इंडिया के योगेश जी लड्डा, सत्कार समूह के गोविंद सोढानी, संबोधी सिंथेटिक के रामपाल असावा उपस्थित थे।
फेयर में महामंडलेश्वर हंसराम ने कहा कि भीलवाड़ा में इस स्तर का फेयर होना गर्व का विषय है भीलवाड़ावासी वैसे भी किसी भी काम के पीछे लगते हैं तो उसे परिणाम तक लेकर जाते हैं भीलवाड़ा के उद्यमियों की विशेषता जग जाहिर है। इस तरह के फेयर से उद्योग और व्यापार का विकास होता है। फेयर के कन्वीनर गिरीश अग्रवाल ने बताया 500 जिले में 780 औद्योगिक क्षेत्रों के में 45000 से अधिक उद्योग सदस्यों के साथ लघु उद्योग भारती एमएसएमई का प्रतिनिधित्व कर रही है। औद्योगिक क्षेत्र में यह विश्व भर में सबसे बड़ा संगठन है, लघु उद्योग भारती कुटीर एवं लघु उद्योगों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिले एवं बड़ा बाजार मिले इस हेतु प्रयासरत है।
इंडिया इंडस्ट्रियल फैयर के लिए हुआ भूमि पूजन
