जयगांव : पश्चिम बंगाल की जयगांव पुलिस ने भारत एवं भूटान के अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्र में नशीली पदार्थाें व दवा बेचने वाले भूटानी नागरिक नरबु छिरिंग को सोमवार को गिरफ्तार किया है तथा उसके पास से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किये हैं।
स्थानीय जयगांव पुलिस प्रशासन ने छापेमारी कर भूटानी नागरिक नरबु छिरिंग (30) को गिरफ्तार किया जो गांव टोगसा ,पुलिस स्टेशन लोशोसांग जिला लॉबी भूटान का निवासी बताया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि नरबु अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्र बंगाल के जयगांव में स्थानीय त्रिवेणी टोल स्थित एक किराए की मकान में पिछले एक साल से रह रहा था। यहां रहकर इस नशीली दवाओं को भूटान के विभिन्न क्षेत्रों में निर्यात करता था। पकड़े गए भूटानी नागरिकों को एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी धारा लगाकर आज अलीपुरद्वार अदालत में पेश किया गया। मजिस्ट्रेट द्वारा उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया।
भूटानी नागरिक नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार
