गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रीतम सिवाच, साई शक्ति को मिली विशाल जीत

नई दिल्ली : प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी और साई शक्ति ने खेलो इंडिया जूनियर महिला हॉकी लीग के दूसरे दिन सोमवार को अपने-अपने पूल चरण मुकाबलों में विशाल जीत दर्ज की। दिन के पहले मैच में प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी ने पूल ए में घुम्मनहेरा राइजर अकादमी को 14-0 से हराया। कप्तान कीर्ति (10वां मिनट) ने प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी के लिए स्कोरिंग की शुरुआत की। इसके बाद साक्षी (तीसरा, छठा मिनट) खुशी (आठवां, 12वां, 38वां, 59वां मिनट), दीया (13वां मिनट), सानिया ( 26वां मिनट), एकता (28वां, 32वां मिनट), काजल (35वां मिनट), मनजिंदर (49वां मिनट), और दीक्षा (60वां मिनट) ने टीम की एकतरफा जीत में योगदान दिया।
दिन के दूसरे पूल ए मुकाबले में साई शक्ति ने राजा करन हॉकी अकादमी को 25-0 से हराया। उनकी उत्कृष्ट जीत में एफ. लालबियाक्सियामी ने एक-एक गोल किया, जबकि कप्तान पूजा साहू, मोनिका टिर्की और प्रियंका डोगरा ने दो-दो गोल किए। मनीषा, लालरिनपुई और किरणप्रीत कौर ने तीन-तीन गोल दागे, जबकि सुखवीर कौर ने चार गोल जमाए। कनिका सिवाच ने सर्वाधिक पांच गोल का योगदान दिया।

इस बीच, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात हॉकी अकादमी, हर हॉकी अकादमी, एसएआई बाल और सैल्यूट हॉकी अकादमी ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। पूल ए में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात हॉकी अकादमी ने सिटीजन इलेवन को 3-1 से हराया। सेजल दियोरा, भूमिका जोगराजिया और अंजलि वानकर ने गुजरात की टीम के गोल किए। सिटिजन का एकमात्र गोल नंदिनी यादव की हॉकी से निकला।
हर हॉकी अकादमी ने रिपब्लिकन स्पोर्ट्स क्लब को 5-0 से हराया। साई बाल ने पूल बी के मैच में राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी पर 4-2 से जीत हासिल की। दिन के आखिरी मैच में, सैल्यूट हॉकी अकादमी ने पूल बी में भाई बहलो हॉकी अकादमी भगता के खिलाफ 9-0 से जीत हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *