गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बीजापुर : नक्सलियो ने दो गाड़ियों को फूंका

बीजापुर : प्रियंका गांधी वाड्रा के छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे के बीच आज नक्सलियों ने बीजापुर जिले में दो वाहनों में आगजनी की घटना को अंजाम दिया। वाड्रा का आज बस्तर में बड़ा कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में श्रीमती वाड्रा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित छत्तीसगढ़ के सभी मंत्री और विधायक बस्तर के जगदलपुर में मौजूद रहे। इस बड़े कार्यक्रम के बीच नक्सलियो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। नक्सलियो ने श्रीमती वाड्रा के दौरे के बीच आज गिट्टी परिवहन कर रहे दो वाहनों में आगजनी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पदेड़ा गांव के पास नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद पुलिस दल भी घटना स्थल के लिए रवाना हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *