गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हॉट एयर बेलून राइड का आनंद ले सकेंगे बीकानेरवासी

बीकानेर : राजस्थान के बीकानेर में एफ एण्ड एफ एक्सपो द्वारा 27 से 29 अक्टूबर को स्थानीय कपिलधारा में बीकानेरवासियों को हॉट एयर बेलून राइड का आनंद लेने मौका मिलेगा। इस सम्बन्ध में बलून राइड की टेस्ट फ्लाईट भी सफलतापूर्वक हुई है। एफ एण्ड एफ एक्सपो एक लाइफस्टाइल एग्जीबिशन है जिसके ऑर्गेनाइजर्स हर्ब एलिग्जायर ( मोहनजी पंसारी), पीएक्सपी सोलर, बेक बाबा है। आयोजन से जुड़े अभिषेक अरोड़ा, अमन वर्मा, डीजे तोमर ने आज यहां संयुक्त रुप से बताया कि कार्यक्रम मेें वस्त्र आभूषण व्यंजन घरेलू सजावट एवं ज़रूरत जैसे की सौर ऊर्जा और आर्गेनिक खाद्य पदार्थ भी प्रदर्शित किए जाएंगे। इस इवेंट के संचालनकर्ता ने ध्यान में रखकर यह कार्यक्रम का आयोजन किया है, और इसका प्रमोशन किया है कि यह बीकानेर का सबसे अद्वितीय एक्सपो होने जा रहा है।
इस इवेंट में व्यापारियों के लिए अपने प्रस्तावनाओं को प्रमोट करने का एक बड़ा मौका होगा, स्टॉल्स बुक करने का विकल्प भी है। अरोड़ा ने यह भी हॉट एयर बलून एक्टिविटी नेशनल एडवेंचर फाउंडेशन राजस्थान चौप्टर के डायरेक्टर रोहिताश्व प्रिंस बिस्सा के तत्वाधान में होगा जिसकी अग्रिम अनुमति एयरफ़ोर्स द्वारा प्राप्त की है। इस एक्टिविटी का मैनेजमेंट डीजे तोमर करेंगे। उन्होंने बताया कि एफ एण्ड एफ एक्सपो-2023 केवल एक इवेंट नहीं, यह दीपावली से पहले का जश्न है, एक अनूठे अनुभव का मार्गदर्शन करता है। उन्होंने स्थानीयवासियों से आह्वान किया है कि इस त्योहारों के सीज़न को मजेदारी और फ़ायदेमंद बनाने के लिए एफ एण्ड एफ एक्सपो में शामिल हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *