गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बीकानेर का हार्डकोर बदमाश गिरफ्तार

चूरू : राजस्थान के चुरू जिले में सरदारशहर क्षेत्र से बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ थाने के एक हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सरदारशहर थाना पुलिस द्वारा उनके यहां दर्ज एक आपराधिक मामले में फरार चल रहे बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ थाने के हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर बदमाश भानी नाथ उर्फ भानीडा (30) निवासी मोमासर बास श्रीडूंगरगढ़ को थाना क्षेत्र के धोलीया कुंआ इलाके से गिरफ्तार कर एक बोलेरो कैंपर बरामद की है।
उन्होंने बताया कि यह बदमाश सरदारशहर में दर्ज एक अपराधिक मामले में फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के लिए एसएचओ सतपाल विश्नोई के नेतृत्व में गठित की गई टीम द्वारा इसे धोलिया कुआं इलाके से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर बरामद की गई है। श्री डूंगरगढ़ थाने के हिस्ट्रीशीटर भानी नाथ के विरुद्ध अलग-अलग थानों में मारपीट, अवैध हथियार, चोरी, लूट, हत्या का प्रयास सहित संगीन धाराओं में कुल 43 मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *