गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भैंस से टकराई बाईक, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

पन्ना : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में पन्ना-अजयगढ़ रोड में आज भैंस से मोटरसाइकिल टकराने की वजह से तीन युवकों के घायल होने का मामला सामने आया है। घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आज सुबह वसीम खान, आरिफ खान और इरशाद खान मोटर साइकिल से जब अजयगढ़ की ओर जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रहे हाईवा से बचने बाइक चला रहे युवक ने सड़क किनारे मोटरसाइकिल को उतारा, भैंस से टक्कर हो गई।

भैंस से टकराने पर तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जिन्हें राहगीरों की मदद से गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि तीनों युवक अजयगढ़ घाटी के नीचे रूंझ नदी में निर्माणाधीन डेम के डूब क्षेत्र में हीरों की तलाश करने जा रहे थे। घायल हुए तीनों युवकों का इलाज जारी है, घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *