गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बाइक कुयें में गिरी, दो मरे एक घायल

उन्नाव : उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के माखी थाना क्षेत्र में तीन मजदूर बाइक समेत कुएं में गिर गए,जिनमे से दो की मौत हो गई जबकि तीसरा जख्मी हो गया। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि लखीमपुर खीरी जिले के दिलवर (30), शाकिर (28) और धौरहरा क्षेत्र के हिदायत नगर निवासी हारुन (27) पत्नी- बच्चों के साथ तीन माह पहले माखी क्षेत्र के थाना गांव स्थित भट्ठे में काम करने आए थे।

मंगलवार शाम तीनों एक बाइक पर सवार होकर पड़ोस के गांव बाजार करने गए थे, जहां से वापस आते रात हो गई थी। तीनों बाइक से भट्ठे पर लौट रहे थे कि अकबरपुर दबौली गांव में ईंट- भट्ठे से लगभग 500 मीटर पहले एक पुराने कुयें के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनो बाइक के साथ कुयें में गिर गए।
उन्होने बताया कि गंभीर रूप से घायल युवकों को कुयें से बाहर निकलवा कर अस्पताल भेजा गया जहां दिलबर व शाकिर को मृत घोषित कर दिया गया वहीं हारून का इलाज एक नर्सिंगहोम में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *