भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक फैक्ट्री से अनुबंधित बस की चपेट में आने से आज एक बाइक सवार की मौत हो गई। सवाईपुर चौकी प्रभारी कैलाश चंद्र ने बताया कि सवाईपुर के ढे़लाणा गांव के पास एक मिनी बस ने सामने से आई बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अजमेर जिले के मसूदा थाने के गांव दंड की नाडी निवासी ब्रह्मा लाल मेघवंशी (31) गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने ब्रह्मालाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी का कहना है कि बस फैक्ट्री से अनुबंधित है, जो मानपुरा से मजदूरों को लेकर फैक्ट्री जा रही थी। बस को जब्त कर लिया गया है। वहीं ब्रह्मालाल का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
