गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

भदोही : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में मंगलवार को रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मिर्जापुर जिले के थाना चील्ह थाना क्षेत्र के करेरूआ गांव निवासी नागेंद्र मिश्रा (40) घर से सहसेपुर के लिए निकले थे। औराई -मिर्जापुर मार्ग स्थित सहसेपुर गांव के पास पहुंचते ही उनकी बाइक सामने से आ रही रोडवेज बस से टकरा गई जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *