गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार चाचा भतीजे की मौत

अलवर : राजस्थान में अलवर जिले के थानागाजी पुलिस थाना इलाके में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार चाचा भतीजे की मौत हो गई। दिवाली के दिन बाजार से खरीददारी करने गए चाचा भतीजे की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। चाचा भतीजे की मौत से परिवार सदमे में है। सोमवार शाम घर लौट रहे थे तभी पिकअप ने टक्कर मार दी।दुर्घटना इतनी भीषण थी कि पिकअप दोनों की बाइक को 60 फीट दूर तक घसीट ले गया। ये घटना अलवर जिले थानागाजी के किशोरी की है। चाचा भतीजा जोगियों की ढाणी के रहने वाले थे। हादसा उनके घर से 1 किलोमीटर पहले हुआ था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जोगिया की ढाणी निवासी रामकिशोर योगी (22) और उसका चाचा अशोक योगी (32) दोनों कल शाम को बाइक से दीपावली की खरीदारी करने किशोरी गांव गए थे। वे देर शाम करीब साढ़े 7 बजे गोलाकाबास अजबगढ़ रोड की तरफ आ रहे थे तो एक पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई।। ग्रामीणों ने बताया कि पिकअप ड्राइवर दोनों को घसीटते हुए 60 फीट तक ले गया।
हादसे के बाद सड़क खून से सन गई थी। रामकिशोर के शव के टुकड़े सड़क से चिपक गए थे। हादसे में रामकिशोर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल अशोक को थानागाजी हास्पिटल में भेजा गया। यहां से हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया। लेकिन, जयपुर पहुंचते ही अशोक ने भी दम तोड़ दिया।
पुलिस ने आज दोनों के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *