गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बाइकर्स गैंग ने युवक को मारी गोली

अमरोहा : उत्तर प्रदेश के अमरोहा के गजरौला क्षेत्र में बाईकर्स गैंग के बदमाशों ने लूटपाट में विफल रहने पर एक ढोलक कलाकार को गोली मार कर घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे-09 से सटे काकांठेर मार्ग पर बाईक सवार ढोलक कलाकार के साथ बीती देर रात लूटपाट और गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने घटना की पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। ढोलक कलाकार राजन को गंभीर हालत में हायर सेंटर भेज दिया गया है। उसके दोनों पैरों में गोली लगने से रक्तस्राव हो जाने से गंभीर हालत बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव ढबारसी निवासी राजन अमरोहा ढोलक कलाकार के रुप प्रसिद्ध है।बीती रात घटना के समय वह दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे से सटे धार्मिक आयोजन में शामिल होने जा रहा था। बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट के इरादे से फायरिंग शुरू कर दी जिससे वह गोली लगने के बाद बाईक से जमीन पर गिर गया।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए मामले की छानबीन में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *