सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले में आज लोकायुक्त पुलिस ने बीना कृषि उपज मंडी के सचिव और एक कर्मचारी को आठ हजार चार सौ तीस रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त पुलिस सूत्रों के अनुसार आवेदक गोविंद बल्लभ निवासी ग्राम सिकुर्च जिला पिथौरागढ़ उत्तराखंड ने लिखित मे शिकायत की थी कि उसकी फर्म की खरीदी माल का सत्यापन कराने के एवज मे नवल सिंह रघुवंशी मुख्य कार्यपालन अधिकारी/ सचिव कृषि उपज मंडी बीना और नितिन कुमार रैकवार सहायक ग्रेड 3 कृषि उपज मंडी बीना के द्वारा 8 हजार 430 रूपये की रिश्वत की मांग की जा रही है।
शिकायत की जांच उपरांत गठित ट्रेप दल ने आज आवेदक की फर्म के खरीदे हुए माल का सत्यापन करने के एवज में यह रिश्वत राशि लेते मंडी कार्यालय से आरोपियों को रंगे हाथो पकड़ा। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
बीना मंडी सचिव रिश्वत लेते गिरफ्तार
