गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा अजजा मोर्चा नेता प्रतिपक्ष के बयान का करेगा विरोध

भोपाल : विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने जिस प्रकार रानी कमलापति का अपमान किया है, उसके विरोध में भाजपा का अनुसूचित जनजाति मोर्चा आज पूरे प्रदेश में उसका विरोध करेगा। शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि डॉ सिंह ने रानी कमलापति के बारे में जिन शब्दों का उल्लेख किया है, ये केवल रानी कमलापति नहीं, पूरे आदिवासी गौंड समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्षों के राजनीतिक इतिहास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार एक अनुसूचित जनजाति की महिला को राष्ट्रपति बनाया, तब भी लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन ने उनको अपमानित करने का काम किया था।

इसी क्रम में उन्होंने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से सवाल किया कि क्या वे नेता प्रतिपक्ष के बयान से सहमत हैं। अगर वे सहमत नहीं हैं, तो उन्हें आदिवासी गौंड समाज से माफी मांगनी चाहिए। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सबसे आधुनिक रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति के नाम पर करके उन्हें सम्मान देने का काम किया। भाजपा नेता प्रतिपक्ष डॉ सिंह की टिप्पणी का घोर विरोध करती है। पूरे प्रदेश में आज भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा इसका कड़ा विरोध और प्रतिकार करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *