गुवाहाटी : सर्बानंद सोनोवाल ने सोमवार को दावा किया कि असम में उनकी पार्टी के नेतृत्व वाला गठबंधन इस बार लोकसभा की 14 में से 12 सीटें हासिल करेगा। गुवाहाटी में वाजपेयी भवन में एक बैठक में भाग लेने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए श्री सोनोवाल ने कहा कि भाजपा ने पिछली बार लोकसभा में नौ सीटें जीती थीं। इस बार यह संख्या बढ़कर 12 हो जाएगी और भविष्यवाणी की कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पूर्वोत्तर में 25 में से 22 सीटें हासिल कर लेगा।
उन्होंने कहा ”2014 के आम चुनाव में असम में भाजपा के लिए वास्तव में एक चुनौती थी। हाला्ंकि, 2019 के आम चुनावों में भाजपा ने एजीपी के साथ गठबंधन किया और संयुक्त रूप से प्रचार किया तथा नौ सीटें जीतीं। उस समय मैं असम में मुख्यमंत्री था।” उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में सफल कार्य कर देश में मजबूत माहौल बनाया है। देश में तीसरी बार राजग की सरकार बनने की उम्मीद है।
श्री सोनोवाल डिब्रूगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। दूसरी ओर असम जातीय परिषद के अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई और मनोज धनोवर असम के संयुक्त विपक्षी मंच और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के रूप में डिब्रूगढ़ लोकसभा क्षेत्र में सोनोवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
असम में भाजपा गठबंधन की जीत होगी
