पटियाला : भगवंत सिंह मान ने बुधवार को समाना में आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ बलबीर सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा देश के किसानों को खत्म कर पंजाब की अर्थव्यवस्था को नष्ट करने की योजना बना रही है।
आप पंजाब प्रमुख मान ने कहा कि अगर भाजपा केंद्रीय सत्ता में वापस आती है, तो वे बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाये गये भारतीय संविधान के साथ छेड़छाड़ करेंगे और देश से आरक्षण हटा देंगे, जो खासकर अल्पसंख्यकों के लिये बहुत नुकसानदायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब का पैसा लूटने वाले लोगों से सरकार ब्याज सहित वसूली करेगी। इस पैसे को बुनियादी ढांचे के विकास में निवेश किया जाना चाहिये।
श्री मान ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुये कहा कि अनाज मंडियों में खरीदी जा रही अच्छी गेहूं की फसल लोगों के घरों तक पहुंचाई जायेगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने दी गयी गारंटी को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में टोल प्लाजा बंद कर दिए गये हैं, जिससे पंजाबियों को हर दिन 60 लाख रुपये की बचत हो रही है।
भाजपा हमेशा जनता में फूट डालकर वोट मांगती है
