गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बढ़ती ताकत से भाजपा हुयी बेचैन

आजमगढ़ : शिवपाल यादव ने सोमवार को कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की बढ़ती ताकत ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीति राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बेचैनी बढ़ा दी है। पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन से इतर यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा “ पूरे देश में जब से सभी विपक्षी दल एकजुट हो गए हैं तब से भाजपा की बेचैनी बढ़ गई है। ‘इंडिया’ बनने के बाद भाजपा घबराई हुई है। 2024 में इंडिया एक बड़ी ताकत बनेगी। भाजपा समाज में नफरत फैला रही है इसे समाप्त करने की जरूरत है ।”
नेहरू हाल में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के सिलसिले में कार्यकर्ता सम्मेलन यादव ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के एक बयान को उनका निजी बयान बताया और कहा कि उनका ऐसी बयान से कोई लेना-देना नहीं है,। यादव ने कहा कि उनके पूर्वांचल दौरे का मकसद विभिन्न जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से गुटबाजी समाप्त कर सभी सपा कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का है।

उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ताओं की ताकत 2024 में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। आजमगढ़ से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि पार्टी का जो निर्देश होगा उसका पालन किया जाएगा। इसके अलावा जिले की भंग इकाईयों का भी जल्द ही गठन हो जाएगा। कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा महासचिव के अलावा जिले के दसों विधानसभा के विधायक गण पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *