गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

2014 में आयी थी,2024 में जायेगी भाजपा

फिरोजाबाद : अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिये तैयार रहने की नसीहत देते हुये कहा कि केन्द्र की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी का आगमन 2014 में हुआ था और 2024 में उसकी विदाई भी तय कर दी गयी है। कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए जन जागरण अभियान की शुरुआत करते हुये यादव ने रविवार को कहा कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का पूरी तरह सफाया हो जाएगा। उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की जीत होगी। भाजपा 2014 में आई थी, 2024 में चली जाएगी।
उन्होने कहा कि भाजपा ने कभी अपने घोषणापत्र को उठा कर नहीं देखा। घोषणापत्र में किए गए कोई वायदे पूरे नहीं किए गए। देश का किसान परेशान है उसे अपने फसलों की आई नहीं मिल रही है, युवा बेरोजगार है, आम आदमी महंगाई से त्रस्त है।
प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा जिला अस्पतालों की व्यवस्थाएं ठीक नहीं है। फिरोजावाद का‌ मेडिकल कॉलेज उनकी सरकार ने बना था उसकी व्यवस्थाएं में पूरी तरह पंगु है। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंडी बनाया जाना प्रस्तावित था लेकिन उसे पर भी कोई कार्य नहीं हुआ। यह सरकार लोगों के अधिकारों का हनन कर रही है। बिजली की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। भ्रष्टाचार चरम पर है। इस मौके पर सपा महासचिव राम गोपाल यादव और शिवपाल यादव आदि वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी‌ परिचय पत्र के माध्यम से प्रवेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *