गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा ने 34 लोगों का निष्कासन रद्द किया

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 34 लोगों का निष्कासन रद्द कर दिया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार के हस्ताक्षर से जारी आदेश के संबंध में जिला महामंत्री कविंद्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 5-6 वर्षों में किसी न किसी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से भाजपा ने अपने 34 कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी को निष्कासित कर दिया था। विधानसभा चुनाव के पहले सभी का निष्कासन रद्द कर दिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने 34 लोगों की लिस्ट जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू की अनुशासन समिति के अनुशंसा के उपरांत 2018 से लेकर अभी तक के जो भाजपा कार्यकर्ता चुनाव लड़े हैं एवं अन्य कार्यक्रमों से उन्हें निष्कासित निलंबन किया गया था, उसे समाप्त कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *