गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा ने मध्यप्रदेश के शेष पांच और प्रत्याशी घोषित किए

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश से पार्टी के शेष पांच प्रत्याशियों के नामों की घोषणा बुधवार देर शाम कर दी। पार्टी सभी 29 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। पार्टी की ओर से मुहैया करायी गयी जानकारी के अनुसार इंदौर से मौजूदा सांसद शंकर लालवानी को टिकट दिया गया है। इसके अलावा उज्जैन (अजा) से अनिल फिरौजिया, छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू, धार (अजजा) से श्रीमती सावित्री ठाकुर और बालाघाट से श्रीमती भारती पारधी को उम्मीदवार बनाया गया है।
पार्टी ने इसके पहले मध्यप्रदेश के 24 प्रत्याशियों की घोषणा हाल ही में एकसाथ की थी। इस तरह राज्य की सभी 29 सीटों पर पार्टी प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने छिंदवाड़ा को छोड़कर सभी 28 सीटों पर पार्टी का परचम लहराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *