भोपाल : भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि 15 महीने की कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में क्या किया और भाजपा कभी बदले की कार्रवाई नहीं करती।
शर्मा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के आरोपों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। इसके पहले सिंह ने अपने बयान में कहा था कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुुुकदमे दर्ज करा रहे हैं।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि 15 महीनों की सरकार में कांग्रेस ने क्या किया। भाजपा बदले की कार्रवाई कभी नहीं करती।
उन्होंने कहा कि अगर कोई अपराधी है, तो फिर वह कांग्रेस के किसी भी बड़े नेता के करीबी हो, इस सरकार में नहीं बच सकते। भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश को डकैत मुक्त कर दिया। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के संरक्षण वाले डकैत इस मध्यप्रदेश में नहीं रह सकते। उनके आरोप झूठ का पुलिंदा हैं।
बदले की कार्रवाई नहीं करती भाजपा
