जलपाईगुड़ी : ममता बनर्जी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अपनी प्रतिबद्धता पूरी करने में विफल रहने का आरोप लगाया। आठ जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव से पहले एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए सुश्री बनर्जी ने कहा,“भाजपा के 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बंद पड़े चाय बागानों को फिर से खोलने का वादा करने के बावजूद , वे अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने में विफल रहे।” उन्होंने कहा, “आखिरकार, यह पश्चिम बंगाल सरकार के प्रयास थे जिसके परिणामस्वरूप इन चाय बागानों को फिर से खोला गया।”
राज्य सरकार द्वारा चाय बागान श्रमिकों को उनके उत्थान और सशक्त बनाने के साधन के रूप में पट्टे देने की घोषणा करते हुए कि मुख्यमंत्री ने कहा कि जलपाईगुड़ी में विकास और कल्याण साथ-साथ चलते हैं। उन्होंने कहा कि दुआरे सरकार और सोरासोरी मुख्मंत्री के माध्यम से राज्य सरकार लोगों की शिकायतों को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। सुश्री बनर्जी ने कहा, “1.54 लाख से अधिक घरों में पानी के कनेक्शन प्रदान किए गए हैं, जबकि चाय बागान श्रमिकों को पक्के घर प्रदान किए गए हैं। चाय एस्टेट की दैनिक मजदूरी कर्मचारी बढ़ा दिए गए हैं।”
भाजपा अपनी प्रतिबद्धता पूरी करने में विफल
