गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा ने संगठन चुनावों के संचालन के लिए समिति का किया गठन

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी के सांगठनिक चुनावों के संचालन के लिए भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण के नेतृत्व में एक चार सदस्यीय समिति गठित की है।
पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने आज यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने संगठन चुनाव के संचालन हेतु राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी एवं सह-चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है।
समिति में सांसद डॉ. के. लक्ष्मण को राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी, सांसद नरेश बंसल, भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा वर्मा एवं सांसद डॉ. संबित पात्रा को राष्ट्रीय सह-चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञप्ति के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई। सूत्रों के अनुसार यह समिति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न कराएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *