धार : विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए संकल्पित है। शर्मा ने बूथ विस्तारक अभियान-2 के अंतर्गत धार जिले के उमरबन मंडल के कालीबावड़ी ग्राम में बूथ क्रमांक-115 पर बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान-2 के अंतर्गत प्रदेश के 64,100 बूथों को सशक्त, सक्षम व डिजिटल बनाने के लिए कार्यकर्ता संकल्पित हैं।
कार्यकर्ताओं का उत्साह यह दर्शाता है कि इस अभियान के तहत हमारे 12 हज़ार विस्तारक मिलकर हर बूथ को डिजिटल व सशक्त बनाकर नया इतिहास रचेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए संकल्पित है। सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को दिलाए।
उन्होंने धार के जिला कोर ग्रूप की बैठक ली। जिसके पश्चात बैलगाडी से उमरबन मंडल के काली बावडी ग्राम में बूथ क्रमांक 115 पर पहुंचे। यहां उन्होंने बूथ बैठक में स्थानीय कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनका डिजिटल पंजीयन किया। बूथ बैठक के पश्चात उन्होंने हितग्राही सम्मेलन में शामिल हुए। इसी प्रकार प्रदेश अध्यक्ष बाकानेर के भवादा बूथ क्रमांक 131,132, 222, 223 एवं 224 की बूथ पर पहुँचकर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ खाट पर बैठक ली।
शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाएं किसी वर्ग या जाति विशेष के लिए नही होती है, बल्कि हमारी सरकार की योजनाओं और नीतियों में “सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास” का ध्येय होता है। उन्होंने उमरबन मंडल के कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर हर घर जाकर नागरिकों को केन्द्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दें एवं पात्र हितग्राहियों को उनका लाभ दिलाने के लिए समर्पित रहें।
