गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा सरकार ही युवाओं की सच्ची हितैषी

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया में भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अंबिकेश धर दुबे ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकार ही युवाओं की सच्ची हितैषी है। पार्टी कार्यालय पर भाजयुमों की बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार ही युवाओं की सच्ची हितैषी है।अमृत काल में एक विकसित भारत की कल्पना के लिए युवाओं को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की युवा जनकल्याणकारी योजना चला रही है और हर जिलों में रोजगार मेले के माध्यम से सरकार ने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है।
उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा युवा मोर्चा को कई जरूरी कार्यक्रम सौंपे गए हैं। जिनको सफलता पूर्वक ज़िले के सभी मंडलों में आयोजित कराने की जिम्मेदारी हम युवाओं की है। जिसमे विभिन्न जगहों पर युवा चौपाल का आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत आम जनमानस को मोदी सरकार एवं योगी सरकार के सभी जन लाभकारी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार युवाओं के कल्याण हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *